• govtcollegesaragaon@gmail.com
  • 9893907415
News Photo

जिला स्तरीय कर्मा नृत्य प्रतियोगिता

नईदुनिया न्यूज, सारागांव: टीसीएल शासकीय महाविद्यालय, जांजगीर में आयोजित कुल उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में शासकीय नवीन महाविद्यालय, सारागांव के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जहां सारागांव महाविद्यालय के छात्रों ने अपनी उत्कृष्ट कर्मा नृत्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
इस वर्ष की थीम "कर्मा, पंथी और सुवा गीत" थी। सारागांव महाविद्यालय के 16 सदस्यीय दल ने कर्मा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। दल में ज्ञानेंद्र, प्रियंका, नूतन, निधि, निलेश, श्रवण, नीलम, तमन्ना, नंदनी, मानवी, जूही, चारूलता, आनंद, भागवत, ऐश्वर्य प्रभा और सुमन शामिल थे। इन प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत नृत्य कला, मेहनत और टीम के तालमेल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस आयोजन में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कौशिक के नेतृत्व में छात्रों ने भाग लिया। इसके अलावा, प्रो. नवल किशोर अजगल्ले, अनालिशा खाखा और डॉ. अंगेश चंद्रा का भी विशेष सहयोग रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी.के. पटेल के मार्गदर्शन ने छात्रों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया।

जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इस लोकनृत्य समूह को अब रायगढ़ के पीडी शासकीय महाविद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।

यह उपलब्धि सारागांव महाविद्यालय के छात्रों की मेहनत और कला के प्रति उनकी लगन का प्रमाण है।

Share This News

Comment

आज ही शासकीय नवीन महाविद्यालय, सरागांव में शामिल होकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं!