December 01, 2024
December 01, 2024
सरागांव
सरागांव कंटोलर जनरल आफ पेटेंट्स डिजाइन एंड ट्रेड मार्क्स इंटलेक्चुअल प्रापर्टी राइट कार्यालय लंदन से इलेक्ट्रिक कार के लिए एरो डायनामिक सोलर रूफ डिजाइन के लिए डभरा ब्लाक के ग्राम चुरतेला निवासी और सारागांव शासकीय कालेज के भौतिक शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डा अंगेश चंद्रा के द्वारा प्रस्तावित डिजाइन का पेटेंट हुआ है। यह पेटेंट 23 अक्टूबर 2024 को डा अंगेश चंद्रा और उनके साथियों के नाम से हुआ है। डा चंद्रा ने बताया कि सौर डॉ. अंगेश चंद्रा के द्वारा इलेक्ट्रिक कार के लिए तैयार किया सोलर पैनल का माडल ऊर्जा के माध्यम से कार चल सकेगी। कार की छत पर सोलर पैनल इस तरह लगाया जाएगा कि विभिन्न एंगल से दिन में बैट्री चार्ज होगी और रात में भी कार चल सकेगी। डॉ. अंगेश चंद्रा ने बताया कि इस आविष्कार के द्वारा इलेक्ट्रानिक कार को सौर ऊर्जा के द्वारा चलाया जाएगा।
इसके लिए सोलर पैनल को विशेष तरीके से डिजाइन किया गया है जो कि कार की छत में उसकी बॉडी के साथ जुड़ा हुआ रहेगा और अलग-अलग एंगल से सौर ऊर्जा को अवशोषित करेगा। इस तकनीक से दिन में कार का संचालन तो होगा ही, रात में भी कार का संचालन बहुत ही सुगमता पूर्वक किया जा सकेगा। साथ ही साथ डीजल, पेट्रोल आदि पर हमारी निर्भरता भी बहुत हद तक कम होगी। उन्होंने बत्ताया कि 12 किलोवाट की बैटरी एक बार में चार्ज होने के बाद उससे कार 350 किलोमीटर तक चल सकेगी।
डा. चंद्रा के नाम कई पेटेंट, उपकरणों से उद्योगों में संभावनाएं: डा चंद्रा ने बताया कि इस पेटेंट के अलावा पूर्व में चार और भी पेटेंट किया जा चुका है जिसमे से दो साउथ अफ्रीका, एक भारत और एक यूके से है। पहले के आविष्कारों में वायर लेस पावर ट्रांसमिशन डिवाइस था जो विभिन्न बिजली स्रोतों और रिसीवरों के साथ संगत होने के लिए डिजाइन किया गया है। चाहे वह इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करना हो, औद्योगिक उपकरणों को बिजली देना हो, या दूरस्थ स्थानों पर ऊर्जा प्रदान करना हो, डिवाइस विभिन्न आवश्यकताओं को आसानी से अपना सकता है। इसका माड्यूलर डिजाइन स्केलेबिलिटी की अनुमति देता है, जिससे उपयोगकर्ता आवश्यकतानुसार अपने वीपीटी सिस्टम का विस्तार या अनुकूलन कर सकते हैं। इस उपकरण से उद्योगों में अपार संभावनाएं है। इससे इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्र में, यह स्मार्टफोन, लैपटाप और अन्य गैजेट्स को चार्ज करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।
Share This Event